IMG 20240806 WA0022
|

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा के प्रधान सचिव, पाई कई खामियां

खबर को शेयर करें
IMG 20240806 WA0018

जमशेदपुर का एमजीएम अस्पताल हमेशा ही चर्चा का विषय बना रहता है कभी अनियमितता को लेकर तो कभी गंदगी को लेकर। इसी क्रम में आज झारखंड के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, अधीक्षक एवं सिविल सर्जन अस्पताल पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों सहित सभी वार्डों की जांच की। उन्हें इस दौरान कई खामियां मिली। इस दौरान उन्होंने कहा की जिस प्रकार इस अस्पताल को संचालित किया जाना चाहिए वैसा यहां काम नही हो रहा है। इस दौरान उन्होंने एचओडी को जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा की अगर एक सप्ताह में सभी खामियां दूर नहीं की गई तो सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20240806 WA0020

इस क्रम में उन्होंने मीडिया से बात चीत की उन्होंने कहा की अस्पताल के कई समस्याओं को उन्होंने दूर कर दिया है और जल्द ही बाकी समस्याओं को भी दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल की कई सारी मांगे सामने आई थी जिनको देखते हुए उन्होंने कुछ मांगों को पूरी कर बाकी समस्याओं पर जल्द ही विचार विमर्श करने का आश्वासन भी दिया।

IMG 20240806 WA0021

उन्होंने आगे कहा की इस अस्पताल फंड की कोई कमी नहीं है। इस अस्पताल में विभाग द्वारा पैसे भी भेजे जा रहे हैं इस वजह से यहां के अधीक्षक और उपाधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह लोग नहीं सुधरे और अपनी कमियों को दूर नहीं किया तो इन लोगों का ट्रांसफर भी किया जाएगा साथ ही इन पर कार्रवाई भी होगी।

IMG 20240806 WA0019