IMG 20240805 WA0025
|

आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन, रखी गई कई मांगे

खबर को शेयर करें
IMG 20240805 WA0022

आज 5 अगस्त 2024 को आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन झारखंड सरकार द्वारा चौकीदार बहाली में अनुसूचित जाति के आरक्षण को समाप्त करने और वन क्षेत्र पदाधिकारी की नियुक्ति में अनुसूचित जाति को केवल एक पद देने के फैसले के खिलाफ किया गया।आजाद समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा ने कहा कि झारखंड में 50 लाख से अधिक अनुसूचित जाति की जनसंख्या है, लेकिन सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है।

IMG 20240805 WA0023

उन्होंने कहा कि झारखंड के 24 साल के इतिहास में दलितों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। धरना प्रदर्शन के दौरान पार्टी ने निम्नलिखित मांगें रखीं,1. चौकीदार बहाली में अनुसूचित जातियों को आरक्षण के अनुरूप सीटें दी जाएं।2. वन क्षेत्र पदाधिकारी की नियुक्ति में अनुसूचित जातियों के लिए कम से कम 17 सीटें निर्धारित की जाएं।3. अनुसूचित जाति के छात्रों को 100% छात्रवृत्ति प्रदान की जाए।धरना प्रदर्शन में गणेश राम, सुरजीत सिंह, मजहर खान, शाहिद रजा, जिब्रान आज़ाद, शमीम अकरम, अंसार हुसैन, सुरेश राम, सोनी कौर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

IMG 20240805 WA0024