जमशेदपुर की बालिकाओं ने बास्केटबॉल में लहराया परचम
जमशेदपुर: बिशप स्कॉट गर्ल्स स्कूल, रांची में आयोजित सीआईएससीई रीजनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप गुरुवार को संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया। जमशेदपुर जोन के खिलाड़ियों ने कोच प्रदीप मुखर्जी, स्नेहा और नागेश की देखरेख में तिहरा खिताब जीता
।जमशेदपुर की बालिका टीम ने अंडर-14, अंडर-17, और अंडर-19 आयु वर्ग में खिताब अपने नाम किया। यह उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्ट कोचिंग का परिणाम है। इस प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन ने जमशेदपुर को गर्व महसूस कराया और यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और टीमवर्क का प्रमाण है।बालिकाओं की इस सफलता पर जमशेदपुर में खुशी का माहौल है। स्थानीय खेल प्रेमियों और परिवार वालों ने उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया। इस जीत से जमशेदपुर की बालिका बास्केटबॉल टीम को भविष्य में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा मिलेगी।