20240724 090443 scaled
|

कपाली में कपड़े की दूकान में हुई चोरी, स्थानीय लोगों ने बताया नशा है अपराध का मुख्य कारण।

खबर को शेयर करें

कपाली ओपी अंतर्गत ओल्ड टी ओ पी चौक में ज़ारा फैशन दूकान में मंगलवार की रात चोरी की घटना घटित हुई है इस सम्बन्ध में दुकानदार और स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह पड़ोस के दुकानदारो ने शटर का ताला टुटा देखा तो तत्काल इसकी सूचना दुकानदार को दी गई ।

20240724 090217 1

चोरों ने दुकान से इन्वर्टर बैटरी कुछ कपड़े एवं दुकान में करीब एक हज़ार नगद अपने साथ ले गय।

20240724 090522

सूचना पाकर कपाली ओ पी पुलिस आई, प्राथमिक जांच करने के बाद चली गई वहीँ आस पास के लोगों ने बताया कि कपाली में नशाखोरी काफी ज़्यादा बढ़ गया है जिस कारण चोरी जैसे अपराध में बढ़ोतरी हुई है।

VideoCapture 20240724 095644

ज़िला प्रशासन से गुहार है कि नशा पर लगाम लगाया जाए ताकि लोग भयमुक्त कारोबार कर सकें।