20240702 190234 scaled
| |

कोडरमा में मस्जिद के इमाम की मॉब लिंचिंग, जमशेदपुर में आजाद समाज पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन, आखिर झारखंड में कब बनेगा मॉब लिंचिंग पर कानून

खबर को शेयर करें

विगत 30 जून को कोडरमा जिले के रघुनियाडीह निवासी एवम हजारीबाग के गांव में मस्जिद में इमामत करने वाले मोहम्मद शहाबुद्दीन को भीड़ ने इस कदर मारा कि उनकी मौत हो गई।

IMG 20240702 WA0021

30 जून के सुबह मस्जिद के इमाम अपने घर की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर अनीता देवी से टकरा गई जिसके बाद उनके परिजन एवं बगल के मैदान में खेल रहे युवकों के द्वारा उनको इस कदर लाठी डंडे से मारा गया उनकी मौत हो गई

20240702 185642

अब इसके बाद आज मंगलवार की शाम आजाद समाज पार्टी जमशेदपुर के नेतृत्व में झारखंड सरकार का पुतला दहन किया गया है आजाद समाज पार्टी के सदस्यों की मांग है कि पीड़ित परिवार वालों को 25 लाख रुपए मुआवजा एवं एक सरकारी नौकरी दी जाए।

20240702 185517

ज्ञात हो की पिछले 5 साल में झारखंड में 39 मॉब लिंचिंग हुई है वहीं केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद यह पूरे देश में आठवां मॉब लिंचिंग का मामला है।

विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के मेनिफेस्टो में मॉब लिंचिंग का जिक्र किया गया था लेकिन अब तक झारखंड सरकार द्वारा मॉब लिंचिंग पर कानून नहीं बनाया गया है।

Handbill 1x8 size 1