छठ महापर्व पर लकी सिंह राजपूत के सहायता शिविर में पहुंचे अशफाक आलम और इमरान प्रवजे, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

जमशेदपुर: छठ महापर्व के अवसर पर दुर्गा सेना की केंद्रीय अध्यक्ष लकी सिंह राजपूत की ओर से लगाए गए सहायता शिविर में यूनाइटेड बॉयज क्लब एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाई।

इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष अशफाक आलम एवं महासचिव इमरान प्रवजे ने लकी सिंह राजपूत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही शिविर में उपस्थित लोगों के बीच सेवा करने का अवसर भी प्राप्त किया।
इस मौके पर सामाजिक सौहार्द, आपसी सहयोग और जनसेवा की भावना देखने को मिली। छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित इस सहायता शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा और सहयोग का संदेश दिया गया।


