310132

छठ व्रतियों के बीच विकास कुमार ने बांटा कद्दू, आज फल और पूजन सामग्री का होगा वितरण

खबर को शेयर करें
310132

जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं और व्रतियों की सेवा के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से विशेष वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नहाय-खाय के अवसर पर जदयू महानगर सचिव विकास कुमार के नेतृत्व में छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क कद्दू का वितरण किया गया।

इस दौरान विकास कुमार ने सभी क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा हमारी लोक संस्कृति, स्वच्छता और अटूट आस्था का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर व्रतियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने बताया कि सेवा अभियान के अगले चरण में शनिवार, 14 नवंबर को खरना के अवसर पर छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क फल और पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक व्रतियों से इस सेवा अभियान का लाभ उठाने की अपील की।