ABVP टेल्को-गोविंदपुर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन, बादल सिंह बने नगर मंत्री

जमशेदपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की टेल्को सह गोविंदपुर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कई नए छात्र-छात्राओं को परिषद की सदस्यता भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ABVP जमशेदपुर के महानगर मंत्री अभिषेक कुमार उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। इस दौरान अभिषेक कुमार ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का आंदोलन है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्रहित और छात्रहित में काम करने की अपील की।
नई कार्यकारिणी में बादल सिंह को नगर मंत्री, अंकित यादव और मलखान कुमार को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में संगठन की आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। साथ ही नई कार्यकारिणी ने क्षेत्र के विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर कोऑपरेटिव कॉलेज के अध्यक्ष हर्षित, सौरभ ठाकुर, कार्तिक झा, अमन सहित टेल्को और गोविंदपुर क्षेत्र के कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


