Jamshedpur:- दीपावली की आतिशबाजी के बीच डिस्काउंट मेडिकल के ऊपर छत पर लगी आग, दमकल ने पाया काबू

दीपावली की रात आतिशबाजी के बीच जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड स्थित डिस्काउंट मेडिकल के ऊपर छत में अचानक आग लगने की घटना सामने आई।

रविवार 8 नवंबर की शाम हुई इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक दौरान मेडिकल स्टोर की छत पर लगे टावर के एक तार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तार से आग की लपटें उठने लगीं।

स्थिति को देखते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

दीपावली के मौके पर आतिशबाजी के दौरान इस तरह की घटनाएं चिंता बढ़ा देती हैं लेकिन राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।


