गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा में रक्तदान शिविर का आयोजन

जमशेदपुर: “रक्तदान महादान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से धन-धन गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सिख नौजवान सभा, जेम्को आजाद बस्ती की ओर से रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जेम्को आजाद बस्ती स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित हुआ।

इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।

आयोजकों ने रक्तदान को मानवता की सेवा बताते हुए लोगों से ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।


