263037

कपाली के अलवारिस लॉज में चोरी, अल कबीर कॉलेज के छात्र का लैपटॉप, बैग, ATM कार्ड और जरूरी दस्तावेज गायब, CCTV में संदिग्ध कैद

खबर को शेयर करें
263037

कपाली ओपी क्षेत्र स्थित अलवारिस लॉज में आधी रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर ने लॉज में रह रहे अल कबीर पॉलिटेक्निक के छात्र मुस्ताक अंसारी के कमरे से लैपटॉप, बैग, ATM कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात छात्र अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर कमरे में घुसा और वहां रखे कीमती सामान लेकर फरार हो गया। शनिवार सुबह जब छात्र को चोरी की जानकारी मिली तो उसने लॉज संचालक को इसकी सूचना दी।

घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में एक संदिग्ध युवक सामान लेकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।