213818

आदित्यपुर में GGSPI Institute Branch-1 का भव्य पुनः उद्घाटन, AI और डिजिटल तकनीक पर रहेगा जोर

खबर को शेयर करें
213818

आदित्यपुर में GGSPI Institute Branch-1 का रविवार को भव्य समारोह के साथ पुनः उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और फीता काटकर संस्थान का पुनः शुभारंभ किया।

213822

इस मौके पर अमरजीत सिंह राजा, पूर्व पार्षद सुधीर जी, वर्तमान पार्षद बबुआ जी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

213819

संस्थान के पुनः उद्घाटन के साथ कंप्यूटर शिक्षा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI और आधुनिक डिजिटल तकनीक से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। विद्यार्थियों को AI, आधुनिक सॉफ्टवेयर और नई डिजिटल तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने की तैयारी है।

213820

संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी दुनिया के अनुरूप रोजगारपरक और भविष्य की जरूरतों से जुड़े कौशल प्रदान करना है।