Jamshedpur:- मानगो गुलाब बाग में युवक का अपहरण कर मारपीट का आरोप, मां-बेटे पहुंचे थाना…

जमशेदपुर के मानगो गुलाब बाग फेज-2 से गुरुवार शाम मारपीट की एक घटना सामने आई है। घटना को लेकर एक पक्ष मानगो थाना पहुंचा जहां शबाना खातून ने आरोप लगाया कि उनके बेटे अमीर हमजा को गुलाब बाग फेज-2 में बंगाल स्वीट्स के पास से कुछ लोगों द्वारा जबरन अपने साथ ले जाया गया और गौशिया मैदान ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-5 की ओर ले जाकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई।

अपहरण की जानकारी मिलने के बाद शबाना खातून अपने बेटे के एक दोस्त के साथ उसकी तलाश में निकलीं। इस दौरान जब वह गुलाब बाग फेज-1 पहुंचीं तो फरहान नाम का एक युवक अमीर हमजा को उनके पास लेकर आया। शबाना खातून का आरोप है कि फरहान के साथ वकार पठान, जीशान, अमन, अयान और अरमान भी शामिल थे जिन्होंने गौशिया मैदान में उनके बेटे के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि जब शबाना खातून ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। वहीं अमीर के दोस्त के साथ भी बुरी तरह मारपीट की गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई है उसका इलाज एमजीएम में चल रहा है।

इन्हीं आरोपों को लेकर शबाना खातून गुरुवार रात अपने बेटे अमीर हमजा के साथ मानगो थाना पहुंचीं और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

वहीं शुरुआती तौर पर यह पूरा मामला पुराने विवाद और रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।


