Jamshedpur:- मानगो मुर्दा मैदान में झाड़ियों के बीच मिला अज्ञात शव

जमशेदपुर के मानगो स्थित मुर्दा मैदान में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब झाड़ियों के बीच एक अज्ञात शव दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों की नजर झाड़ियों के अंदर पड़ी जिसके बाद उन्होंने पास जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा था। शव मिलने की खबर जैसे ही इलाके में फैली मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शव की पहचान कराने के साथ पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

