166641

Jamshedpur:- मानगो में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

खबर को शेयर करें
166641

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5 बजे पारडीह स्थित दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, युवक अपनी Hero Xtreme बाइक से डिमना चौक की ओर से पारडीह चौक जा रहा था। इसी दौरान वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

166646

घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।

युवक के पास एक बैग मिला है, जिसमें टिफिन भी रखा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी काम के सिलसिले में घर से निकला होगा। देखने में उसकी उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

166647

मौके से युवक की Hero Xtreme बाइक भी बरामद हुई है। बाइक नई प्रतीत हो रही है और उस पर आगे-पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी है।

वहीं, हादसे की जगह पर सड़क की स्थिति भी सवाल खड़े कर रही है। सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं जबकि एक तरफ एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी चल रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सड़क की बदहाल स्थिति आखिर और कितनी जानें लेगी।

हालांकि हादसा किस वजह से हुआ और युवक किस अज्ञात वाहन की चपेट में आया, इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा।

अगर कोई व्यक्ति इस युवक को पहचानता है या उसकी बाइक के बारे में जानकारी रखता है, तो मानगो थाना पुलिस से संपर्क कर उसकी पहचान में मदद कर सकता है।