Jamshedpur Breaking:- कदमा के कारोबारी निखार सबलोक पर फायरिंग, चार गोलियां लगने से गंभीर घायल…

जमशेदपुर: कदमा के विजया हेरिटेज निवासी कारोबारी निखार सबलोक (33) पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। घटना में निखार के शरीर में चार गोलियां लगी हैं। घायल अवस्था में उनके साथियों ने उन्हें इलाज के लिए TMH में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार निखार सबलोक किसी काम से एनएच-33 स्थित कांदरबेड़ा के पास होटल द 10th माइलस्टोन गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
फायरिंग की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। निखार सबलोक जमशेदपुर के कारोबारी हैं और होटल समेत कई अन्य व्यवसायों से जुड़े हुए हैं।

