छात्रों की मांगों को लेकर जमशेदपुर में बड़ा आंदोलन, 18 अगस्त को भूख हड़ताल और धरना

जमशेदपुर:- छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर जमशेदपुर में मंगलवार 18 अगस्त को बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। छात्रों की ओर से परीक्षा, रिजल्ट समेत अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।
यह आंदोलन मंगलवार सुबह 10 बजे जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समीप आयोजित किया जाएगा। आंदोलन में शहर के छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
आयोजकों ने अपील करते हुए कहा है कि “छात्रों के सम्मान में हर युवा मैदान में” आए और छात्रों की मांगों के समर्थन में इस आंदोलन का हिस्सा बने।
आंदोलनकारियों का कहना है कि परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी समस्याओं सहित छात्रों की अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है। अब इन मांगों को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।
आयोजकों ने जमशेदपुर के सभी छात्र-नौजवानों से मंगलवार सुबह 10 बजे उपायुक्त कार्यालय के समीप पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है।


