121480

Jamshedpur:- शेख फरीद के आवासीय कार्यालय में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

खबर को शेयर करें
121480

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक एवं झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को मानगो स्थित झामुमो जिला उपाध्यक्ष शेख फरीद के आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और झारखंड राज्य के निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में झामुमो जिला उपाध्यक्ष शेख फरीद, संगठन सचिव गालिब सईद खान, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद, नगर अध्यक्ष सैय्यद सलाउद्दीन, झामुमो नेता इकबाल अहमद, शेख रहीम, आशिक खान, मुन्ना समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।