IMG 2080

जमशेदपुर न्यूज: डीडी बार हत्याकांड में जांच तेज, पुलिस घायल का बयान दर्ज करने की तैयारी में

खबर को शेयर करें
IMG 2080

बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस अब तक चार प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर चुकी है और मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच के दौरान बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह की भूमिका भी पुलिस के रडार पर बनी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, गवाहों ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं पुलिस घायल प्रत्यूष आनंद का बयान भी दर्ज करना चाहती है। इसके लिए एक टीम कोलकाता गई थी, लेकिन डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें बयान देने के लिए फिट नहीं माना। जैसे ही उनकी तबीयत में सुधार होगा और डॉक्टर अनुमति देंगे, पुलिस दोबारा बयान दर्ज करेगी। साथ ही मामले में एक आरोपी को सरकारी गवाह बनाने की प्रक्रिया पर भी विचार किया जा रहा है।