IMG 2073

गुमला न्यूज: घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की टांगी मारकर हत्या

खबर को शेयर करें
IMG 2073

गुमला जिले के घाघरा प्रखंड के महादनिया टोला में गुरुवार शाम एक घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। परिवार में चल रहे झगड़े के दौरान बड़े भाई सुरेंद्र उरांव ने गुस्से में आकर अपने छोटे भाई 35 वर्षीय तिवारी उरांव पर टांगी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तिवारी को पहले घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान तिवारी बीच-बचाव करने पहुंचे, जिससे गुस्साए सुरेंद्र ने उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।