IMG 2059

Passport Office Bomb Threat: झारखंड के पासपोर्ट सेवा केंद्रों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

खबर को शेयर करें
IMG 2059

झारखंड के सभी पासपोर्ट सेवा केंद्रों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। राजधानी रांची के गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की गहन जांच की।

तलाशी अभियान के दौरान मॉल और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की गई, हालांकि शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर टीम जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।