Patna News: बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, बिहार और झारखंड से पांच ट्रकों का पता चला

बैंक ऑफ बड़ौदा से करोड़ों रुपये के लोन धोखाधड़ी मामले की जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हाथीदह थाना पुलिस ने बिहार और झारखंड के अलग-अलग इलाकों से पांच ट्रकों का पता लगाया है। इनमें से तीन ट्रकों को जब्त कर लिया गया है, जबकि दो अन्य पहले से दूसरे मामले में जब्त हैं और उन्हें लाने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस के अनुसार, करीब 2.87 करोड़ रुपये के लोन पर छह ट्रकों की खरीद की गई थी, लेकिन समय पर किस्तें जमा नहीं होने के बाद मामले की जांच शुरू हुई। जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
इस मामले में विशेष जांच टीम बनाई गई थी, जिसने धनबाद, दुमका और खगड़िया से ट्रकों का पता लगाया। पुलिस अब पूरे मामले में बैंक और ट्रक एजेंसी की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

