IMG 2042

Jamshedpur News: सिदगोड़ा और बारीडीह में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 20 अवैध दुकानें हटाईं

खबर को शेयर करें
IMG 2042

शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार सुबह जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई में जिला प्रशासन के साथ टाटा स्टील यूआईएसएल, टाटा स्टील, एसआरटी और क्यूआरटी की टीम भी शामिल रही। अभियान के दौरान सिदगोड़ा और बारीडीह इलाके में सड़क किनारे और सरकारी जमीन पर बने अवैध ढांचों को हटाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 20 अवैध दुकानों को हटाया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात को सुचारु बनाना और सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करना है। साथ ही लोगों से दोबारा कब्जा नहीं करने की अपील की गई है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।