Shravani Mela Special Train: श्रावणी मेला के लिए रांची-भागलपुर के बीच चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

श्रावणी मेला में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और भागलपुर के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इन ट्रेनों से देवघर और सुल्तानगंज जाने वाले कांवरियों के साथ-साथ आम यात्रियों को भी यात्रा में सुविधा मिलेगी। पहली ट्रेन राजाबेड़ा रूट और दूसरी बरकाकाना रूट से चलेगी।
रेलवे के अनुसार दोनों जोड़ी ट्रेनें तय तारीखों के दौरान सप्ताह में दो-दो दिन संचालित होंगी और कुल 28 फेरे लगाएंगी। हर ट्रेन में 16 कोच लगाए गए हैं ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सके। रेलवे का मानना है कि इन अतिरिक्त ट्रेनों से श्रावणी मेला के दौरान भीड़ का दबाव कम होगा।o

