89897

Breaking:- डिमना लेक में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी में डूबने से सोनारी के युवक की मौत…

खबर को शेयर करें
89897

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कागलनगर निवासी पियूष कुमार सिंह की शुक्रवार सुबह डिमना लेक में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई के साथ घूमने के लिए डिमना लेक गया था।

89887

जानकारी के अनुसार डिमना लेक पहुंचने के बाद दोनों भाइयों ने पहले साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। इसके बाद पियूष नहाने के लिए झील के पानी में उतरा। नहाने के दौरान वह धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर चला गया और अचानक संतुलन खो बैठा। देखते ही देखते वह डूबने लगा। छोटे भाई और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह पानी में लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पियूष कुमार सिंह का शव झील से बाहर निकाला गया।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी डिमना लेक पहुंच गए। इस दौरान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।