IMG 1951

Potka News: पोटका में बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मलेरिया की आशंका पर जांच तेज

खबर को शेयर करें
IMG 1951

पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड में तेज बुखार से एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुरुआती तौर पर मलेरिया की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना के बाद मेडिकल टीम गांव पहुंची और आसपास के लोगों की स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान बच्ची का पांच वर्षीय भाई भी तेज बुखार से पीड़ित मिला, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बुखार या मलेरिया जैसे लक्षण दिखने पर लापरवाही न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच और इलाज कराएं।