IMG 1915

रांची न्यूज: जेएसी ने 11वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया, 29 से 31 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं

खबर को शेयर करें
IMG 1915

झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने कक्षा 11वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी जो वार्षिक परीक्षा में असफल रहे थे या किसी कारणवश परीक्षा नहीं दे सके थे। परीक्षाएं 29, 30 और 31 जुलाई को होंगी।

विज्ञान और वाणिज्य संकाय की परीक्षाएं सुबह की पाली में होंगी, जबकि कला संकाय के छात्रों की परीक्षा दोपहर की पाली में आयोजित की जाएगी।

29 जुलाई को भाषा विषयों की परीक्षा होगी। 30 जुलाई को विज्ञान और वाणिज्य के मुख्य विषयों के साथ कला संकाय के वैकल्पिक विषयों की परीक्षा ली जाएगी। वहीं 31 जुलाई को शेष वैकल्पिक और ऐच्छिक भाषा विषयों की परीक्षा आयोजित होगी।

परिषद ने स्कूलों को 23 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को देने का निर्देश दिया है। साथ ही 24 से 28 जुलाई के बीच आंतरिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। सभी परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा।