IMG 1867 1

सरायकेला न्यूज: पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पति गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

खबर को शेयर करें
IMG 1867 1

सरायकेला थाना पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी पति सोमरा हेंब्रम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और बिजली का तार भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, सीनी ओपी क्षेत्र के स्वर्णपुर गांव की रहने वाली महिला ने 14 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान उसके पति ने लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं, बिजली के तार से गला दबाकर जान लेने की भी कोशिश की गई।

मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उसके बताए स्थान से रॉड और बिजली का तार बरामद कर लिया। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।