जमशेदपुर न्यूज: जीएसटी फर्जी बिलिंग मामले में स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार

फर्जी बिलिंग के जरिए जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में डीजीजीआई ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।
जांच एजेंसी के अनुसार, पहले से गिरफ्तार किए जा चुके कारोबारियों से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल के दौरान अजय शर्मा का नाम सामने आया था। इसके बाद उनके ठिकानों पर छापेमारी कर जांच की गई।
गिरफ्तारी के बाद डीजीजीआई की टीम उन्हें मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू की गई।
बताया जा रहा है कि इसी मामले में पहले से तीन कारोबारी जेल में बंद हैं। एजेंसी अब पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

