JHARKHAND : JPSC परीक्षा में अनियमितता के आरोपों पर भाजयुमो का प्रदेशव्यापी आंदोलन युवाओं के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी

RANCHI : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि अभियान के जरिए राज्यभर के युवाओं तक पहुंचकर रोजगार और भर्ती से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
भाजयुमो के अनुसार आंदोलन के दौरान रोजगार के अवसर नियोजन नियमावली पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और लंबित नियुक्तियों जैसे विषयों पर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन चलाकर सरकार पर इन समस्याओं के समाधान के लिए दबाव बनाया जाएगा।
इस रणनीति को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी भाजयुमो प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल समेत प्रदेश और जिला स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने किया।

