Adityapur Crime News: आशियाना मोड़ छिनतई मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

आदित्यपुर के आशियाना मोड़ के पास हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने जल्द खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पीड़ित का पर्स और छीने गए 500 रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना में कुल तीन युवक शामिल थे। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

