Jharkhand News: राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा के लिए हर जिले में बनेगी हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स

झारखंड सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा मजबूत करने के लिए सभी जिलों में हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स बनाने का निर्देश दिया है। जिन जिलों से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं, वहां जिला प्रशासन को जल्द से जल्द यह व्यवस्था लागू करने और इसकी जानकारी विभाग को भेजने के लिए कहा गया है।
इस टास्क फोर्स में प्रशासन, पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पथ निर्माण विभाग और स्थानीय निकायों के अधिकारी शामिल रहेंगे। टीम दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान, अतिक्रमण हटाने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेगी। साथ ही हर 15 दिन में बैठक कर प्रगति की समीक्षा की जाएगी और उसकी रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी।

