Adityapur News: आदित्यपुर से विवाहिता लापता, पति ने जीजा पर लगाया साथ ले जाने का आरोप

आदित्यपुर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति नयन माजी ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पत्नी 11 जुलाई से घर से गायब है। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
पति का आरोप है कि उनकी पत्नी को उनके जीजा संजय प्रमाणिक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी उनकी पत्नी को लेकर गलत इरादे जाहिर कर चुका था। घटना के दिन महिला काली मंदिर गई थी, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर महिला और आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

