IMG 1818

Jharkhand Crime News: ‘डेविल्स ग्रुप ऑफ गोड्डा’ की गतिविधियां पुलिस के रडार पर

खबर को शेयर करें
IMG 1818

झारखंड में इन दिनों ‘डेविल्स ग्रुप ऑफ गोड्डा’ चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इस ग्रुप से जुड़े बताए जा रहे युवकों की हथियारों के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। हालांकि वायरल तस्वीरों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पूरे मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार इस ग्रुप की शुरुआत वर्ष 2020 के लॉकडाउन के दौरान एक व्हाट्सएप ग्रुप के रूप में हुई थी। समय के साथ इसमें कई नए सदस्य जुड़ते गए और इसका नाम अलग-अलग घटनाओं में सामने आने लगा। वर्ष 2022 के एक हत्याकांड की जांच के दौरान भी इस ग्रुप का जिक्र हुआ था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क का विस्तार किन-किन जिलों तक हुआ और इससे जुड़े लोगों की क्या भूमिका रही है।