IMG 1812

Giridih News: तिसरी में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

खबर को शेयर करें
IMG 1812

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसा पालमो गांव के पास हुआ, जहां आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाजार से सामान खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि तेज रफ्तार दुर्घटना की मुख्य वजह हो सकती है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।