1000275678

JHARKHAND: परसुडीह में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत पहचान में जुटी पुलिस

खबर को शेयर करें
1000275678

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सालगाझुड़ी के पास बुधवार दोपहर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन आने के दौरान वह ट्रैक पर पहुंच गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

1000275679

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यदि आपको या आपके किसी परिचित को आत्महत्या जैसे विचार आ रहे हों तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति परिवार के सदस्य या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से तुरंत बात करना मददगार हो सकता है।