JHARKHAND : सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे जयराम महतो, भूख हड़ताल पर सरकार से वार्ता की अपील

RANCHI : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता जयराम महतो ने 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ने और जल्द सकारात्मक पहल करने की अपील की है।
जयराम महतो ने कहा कि छात्र हितों और जनसरोकारों से जुड़े इस शांतिपूर्ण आंदोलन को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उनका मानना है कि सरकार और आंदोलनकारियों के बीच जल्द संवाद शुरू होना जरूरी है यसंगत और स्थायी समाधान निकल सके।
उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों और युवाओं का विश्वास बनाए रखना सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसलिए समय रहते बातचीत की प्रक्रिया शुरू कर आंदोलन का शांतिपूर्ण समाधान निकालना आवश्यक है।

