1000275659

JHARKHAND : बहरागोड़ा में वर्षों से बदहाल सड़क बनी परेशानी का कारण मरम्मत की मांग तेज

खबर को शेयर करें
1000275659

Bahargora: बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत अंतर्गत बामडोल चौक से मधुआबेड़ा होते हुए चड़कमारा जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क की बदहाली के कारण स्थानीय ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है और प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार पिछले पांच से छह वर्षों से सड़क की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। जगह-जगह बने गड्ढों और उखड़ी सड़क के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। कई बार लोग फिसलकर गिर जाते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

बरसात के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से पूरा रास्ता तालाब जैसा दिखाई देता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक पानी जमा रहता है जिससे आवागमन और मुश्किल हो जाता है।

इस मार्ग से होकर स्कूल जाने वाले बच्चों बुजुर्गों और दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को वर्षों से चली आ रही इस समस्या से राहत मिल सके।