बोकारो न्यूज: रिटायर्ड GST अधिकारी के घर CBI की छापेमारी, दस्तावेजों की हुई जांच

बोकारो जिले के चास स्थित कैलाश हाउसिंग कॉलोनी में मंगलवार को CBI ने एक रिटायर्ड GST अधिकारी के घर छापेमारी की। कार्रवाई की खबर मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
सीबीआई की टीम ने कई घंटों तक घर में मौजूद दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात की जांच की। अधिकारियों ने जांच के दौरान जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उनकी पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार, जिस अधिकारी के घर कार्रवाई हुई, वे GST विभाग से सेवानिवृत्त हैं और लंबे समय तक बिहार में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हालांकि, CBI ने अभी तक छापेमारी की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आय से अधिक संपत्ति या किसी पुराने वित्तीय मामले से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल एजेंसी की जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

