1000275446

नागपुर में इंडस्ट्री ऑल की दो दिवसीय बैठक संपन्न महिला व युवा नेतृत्व को मजबूत करने पर बनी रणनीति

खबर को शेयर करें
1000275445


NAGPUR : इंडस्ट्री ऑल इंडिया जेंडर एवं यूथ प्रोजेक्ट (2026-2028) के तहत 13 और 14 जुलाई को नागपुर में दो दिवसीय प्लानिंग एंड कंसल्टेशन मीटिंग आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ट्रेड यूनियन आंदोलन में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा आगामी वर्षों के लिए साझा कार्ययोजना तैयार करना रहा।

बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय फेडरेशनों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनमें रघुनाथ पांडेय संजय कुमार सिंह एसक्यू जमा वी.आर. जगन्नाथन और संजय वाधवकर प्रमुख रूप से शामिल रहे। इंडियन नेशनल स्टील मेटल मेटल माइंस एंड इंजीनियरिंग एम्प्लॉईज फेडरेशन की ओर से महासचिव रघुनाथ पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल में संजू महतो, सुवांशु पांडेय और पवन कुमार गुप्ता भी शामिल थे।

1000275446

बैठक में इंडस्ट्री ऑल साउथ एशिया रीजनल ऑफिस के प्रतिनिधि आशुतोष भट्टाचार्य बालासुब्रमण्यम सुश्री थिलगम और अनीशा मारिया राजू ने भी सहभागिता की। इस दौरान प्रोजेक्ट के उद्देश्यों रणनीति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जेंडर समानता युवा नेतृत्व विकास संगठन विस्तार क्षमता निर्माण अभियान संचालन तथा विभिन्न फेडरेशनों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही वर्ष 2026 से 2028 तक की साझा कार्ययोजना तैयार करने पर भी सहमति बनी।

बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ट्रेड यूनियन आंदोलन को अधिक मजबूत समावेशी और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। साथ ही देशभर में संगठित प्रयासों के माध्यम से श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने पर भी सहमति व्यक्त की।