जमशेदपुर न्यूज: एमजीएम अस्पताल पार्किंग विवाद के बाद दो होमगार्ड प्रभारियों का तबादला

एमजीएम अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था को लेकर हुए विवाद के बाद प्रशासन ने दो होमगार्ड प्रभारियों का तबादला कर दिया है। होमगार्ड डीएसपी के आदेश पर दिग्विजय पांडेय और योगेंद्र शर्मा को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में नई जिम्मेदारी दी गई है।
जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले अस्पताल परिसर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर थाना पुलिस और होमगार्ड जवानों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पूरे मामले की समीक्षा की गई और प्रशासन ने दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया।
हालांकि तबादले के बाद भी अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल अस्पताल में नए होमगार्ड प्रभारी की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा है।

