IMG 1679

रामगढ़ न्यूज: शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती मामले में मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

खबर को शेयर करें
IMG 1679

रामगढ़ पुलिस ने चर्चित शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य साजिशकर्ता रमशेर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल, मैगजीन, कारतूस, बिना नंबर की बाइक और लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ रामगढ़ समेत कई जिलों में कुल 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी के बाद डकैती कांड की जांच को बड़ी सफलता मिली है।

अब तक इस मामले में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी पहले ही अदालत में आत्मसमर्पण कर चुका है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के गहने, हथियार, वाहन और अन्य सामान भी बरामद किया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।