IMG 1663

गिरिडीह न्यूज: जमुआ में युवक की हत्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

खबर को शेयर करें
IMG 1663

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में लापता युवक की गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई स्कूटी और दो चाकू भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 5 जुलाई को जमुआ निवासी नीरज हाजरा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। बाद में अपहरण का मामला भी दर्ज किया गया। जांच के दौरान बिहार के जमुई जिले के बेला जंगल से एक अज्ञात शव मिला, जिसकी पहचान नीरज हाजरा के रूप में हुई।

जांच और पूछताछ में सामने आया कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई। पुलिस ने सुमाप पासवान उर्फ राजदेव हाजरा और उर्मिला कुमारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।