JAMSHEDPUR: जमशेदपुर में हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने का मॉक ड्रिल राहत एवं बचाव तैयारियों का हुआ परीक्षण

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में संभावित हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित इस अभ्यास में सिविल डिफेंस फायर ब्रिगेड पुलिस स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस सेवा और अन्य आपदा राहत एजेंसियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।
मॉक ड्रिल के दौरान काल्पनिक हवाई हमले की स्थिति तैयार की गई जिसके बाद सभी संबंधित एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव अभियान का अभ्यास किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और आपदा के समय प्रभावी राहत एवं बचाव अभियान चलाने की तैयारियों का भी परीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को न्यूनतम करना राहत कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना और लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। यह अभ्यास भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों की तैयारियों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

