IMG 1629

सरायकेला न्यूज: अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

खबर को शेयर करें
IMG 1629

सरायकेला-खरसावां जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने सभी पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को पुराने मामलों का जल्द निपटारा करने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तेज करने और कुर्की की कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को लगातार सक्रिय रहना होगा।

बैठक में रात्रि गश्ती बढ़ाने, नियमित वाहन जांच करने और जेल से बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही गई। साथ ही जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया।