1000274973

JHARKHAND : जमशेदपुर में आज हवाई हमले की स्थिति पर मॉक ड्रिल राहत-बचाव तैयारियों का होगा परीक्षण

खबर को शेयर करें
1000274973


JAMSHEDPUR : शहर में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सोमवार को सर्किट हाउस क्षेत्र स्थित महारानी मेंशन में हवाई हमले की स्थिति पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक सिविल डिफेंस की देखरेख में होगा।

मॉक ड्रिल का संचालन उपायुक्त सह नियंत्रक सिविल डिफेंस राजीव रंजन तथा धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी सह उप नियंत्रक सिविल डिफेंस अर्नव मिश्रा के मार्गदर्शन में किया जाएगा। अभ्यास के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में विभिन्न एजेंसियों की तत्परता और समन्वय का आकलन किया जा सके।

गृह मंत्रालय के नागरिक सुरक्षा आयुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर आयोजित इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन तैयारियों का परीक्षण करना संभावित कमियों की पहचान करना और उनमें आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है।

इस अभ्यास में पुलिस प्रशासन फायर ब्रिगेड, गृह रक्षावाहिनी एनसीसी तथा अन्य संबंधित विभाग सक्रिय रूप से भाग लेंगे और आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास करेंगे। जिला प्रशासन ने इसे आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।