1000274947

JHARKHAND : सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से हमला टीएमएच में भर्ती,नकदी गायब होने का भी आरोप

खबर को शेयर करें
1000274947


JAMSHEDPUR : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के समीप शनिवार रात करीब 9 बजे एक युवक पर चापड़ से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में बारीडीह निवासी अभिषेक गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार अभिषेक गिरी मानगो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टाउन हॉल के पास कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और चापड़ से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अभिषेक गिरी ने आरोप लगाया है कि घटना के समय उनकी जेब में रखे 10 हजार रुपये नकद भी हमले के बाद गायब मिले। उन्होंने अमित सिंह अभिषेक सिंह रितिक सिंह और देप्पू पर हमला करने का आरोप लगाया है।

हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में अजय रविदास नामक एक अन्य युवक को भी नाक और हाथ में चोट लगी है। दोनों घायलों के बयान अलग-अलग हैं जिसके कारण पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।