1000274943

JAMSHEDPUR : गोलमुरी में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला बचाव में कटा हाथ का पंजा पेट में भी गंभीर चोट

खबर को शेयर करें
1000274943


JAMSHEDPUR: गोलमुरी थाना क्षेत्र के आनंद नगर विकास भवन के समीप शनिवार देर रात एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की शिकायत पर गोलमुरी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नामदा बस्ती (नानक नगर) निवासी रोहित सिंह शनिवार रात करीब 11 बजे सिद्धाश्रम मंदिर के पास अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान आनंद नगर लाइन नंबर-2 निवासी चंद्र प्रकाश सिंह वहां पहुंचा और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा। जब रोहित सिंह ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने तलवार से हमला कर दिया।

घायल रोहित सिंह ने बताया कि आरोपी ने उनकी गर्दन और पेट पर वार करने की कोशिश की। बचाव के लिए हाथ आगे करने पर तलवार का वार उनके हाथ के पंजे पर लगा जिससे वह गंभीर रूप से कट गया। हमले में उनके पेट पर भी गहरी चोट आई है।

घटना के बाद घायल युवक किसी तरह गोलमुरी थाना पहुंचा और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।