IMG 1610

रांची न्यूज: जेल आईजी सुदर्शन मंडल को दिल का दौरा, अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

खबर को शेयर करें
IMG 1610

झारखंड के जेल आईजी और 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुदर्शन मंडल की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के कोकर स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने जांच की, जिसमें उन्हें हार्ट अटैक आने की पुष्टि हुई।

अस्पताल में उनका इलाज आईसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि अस्पताल या पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

सुदर्शन मंडल लंबे समय से राज्य पुलिस में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके बीमार होने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में चिंता का माहौल बन गया और कई लोग अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जानने लगे।