IMG 1603

जमशेदपुर न्यूज: साकची में मिले शव की पहचान एमजीएम अस्पताल से लापता मरीज के रूप में हुई

खबर को शेयर करें
IMG 1603

जमशेदपुर के साकची इलाके में टाटा स्टील गेट के पास मिले अज्ञात शव की पहचान हरहरगुट्टू निवासी 55 वर्षीय संताराम हलुआ के रूप में हुई है। वह पिछले कई दिनों से एमजीएम अस्पताल में भर्ती थे और इलाज के दौरान रात में वार्ड से बाहर निकलने के बाद वापस नहीं लौटे थे। बाद में उनका शव बरामद किया गया।

परिजनों के अनुसार संताराम इलाज के दौरान शौचालय जाने की बात कहकर वार्ड से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार ने अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में वह अस्पताल के पिछले गेट से बाहर जाते दिखाई दिए।

घटना के बाद परिवार ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मरीजों की निगरानी पर्याप्त नहीं है। इससे पहले भी अस्पताल से मरीजों के लापता होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी रात एक अन्य मरीज अस्पताल के बेसमेंट से सुरक्षित मिला। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं।